फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पौधे गांव के दिवंगत पूर्वजों के नाम से लगाए गए

Fri, 18 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव पाली में बाबा लालदास पार्क में पौधरोपण करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा लाल दास के नाम से बने पार्क में लगे सभी पौधे गांव के दिवंगत पूर्वजों के नाम से लगाए गए हैं। इनके नाम की पट्टिकाएं उन पौधों के सामने लगाई गई है। मनन ने सात पीढ़ी पहले हुए पंडित ओंकार प्रसाद के नाम से पौधे लगाया तो पीयूष, युवांस ने पड़बाबा सुजान सिंह, पड़दादी दाखा देवी को याद किया।
विज्ञापन

जोगेंद्र फौजी ने स्वर्गीय मोहर सिंह व संजय शर्मा ने डूंगरमल की याद में पौधे लगाकर उन्हें नमन किया। आनंद प्रकाश ने अपनी पत्नी प्रेमलता की स्मृति में पौधों लगाया तो कुणाल ने अपने बाबा दादी को पौधे लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दीपक ने बाबा की याद में पौधों लगाया तो गजानंद अग्रवाल के पुत्रों ने सत्यनारायण सेठ के पोतो बाबा दादी की स्मृति में पार्क में पौधे लगाए।
सरपंच देशराज ने अपने माता-पिता की याद में पार्क में पौधा लगा उन्हें नमन किया। पार्क के संयोजक कैलाश पाली ने पौधे लगाने आए परिजनों से कहा कि आज देश में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता बिखरते परिवार को बचाने। देश में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग और नागरिक कर्तव्यों का बोध प्रत्येक व्यक्ति में हो इसकी आवश्यकता है। पार्क के अंदर कई प्रकार के झूले बच्चों के लिए लगाए गए हैं जिसमें समाज का सहयोग लिया गया है। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा नरेश गिरदावर डॉ. अजय अग्रवाल हल्द्वानी, मोहन गोयल, भूषण अग्रवाल, आनंद शर्मा का विशेष सहयोग इस पार्क को विकसित करने में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें