कनीना। कनीना के दिल्ली पुलिस के शहीद हवलदार अशोक कुमार के 26 पुण्यतिथि पर हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आचार्य अरविंद शर्मा ने हवन करवाया। शहीद के पुत्र दुष्यंत ने बताया कि 1 फरवरी 1999 में अपराधियों का पीछा करते हुए अशोक कुमार ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
बताया कि कनीना शहर में बने उनके स्मारक पर एक पार्क का निर्माण किया हुआ है जिसमें झूले लगाए हुए हैं। अशोक ठेकेदार ने बताया कि हवलदार अशोक कुमार के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सचिव रोहताश, महेश सैन, अश्विनी, महेंद्र सैन, राजेश कुमार, अधिवक्ता निशांत, अंकित, दुष्यंत, रिंकल सैन, उमेश सैन, सोनू राजा, जुगल किशोर, अनिल सैन, रामौतार मौजूद रहे।