नारनौल। शहर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 12 फरवरी को शादी भी होने वाली थी। हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बीते दिन नारनौल निवासी विकास रेलवे अंडरपास के पुल के ऊपर से आ रहा था। इस दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर ने ट्रेन रोकी और जीआरपी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर कुछ देर इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक की 12 फरवरी को ही शादी थी।