फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा ओलंपिक खेलों के लिए 10 महिला और 20 पुरुष खिलाड़ियों का चयन

Fri, 10 Oct 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 30जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान मुकाबले में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार को जिलास्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने दांवपेच दिखाए। ट्रायल के दौरान विभिन्न भार वर्ग में रितिका, प्रिया तोंदवाल, काजल, मुस्कान, वंदना, रेनु, शिवानी, मुस्कान, तमन्ना और सुमित आदि खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

वहीं पुरुष खिलाड़ियों में जतिन, धर्मवीर, रोहित, आशिष, शिवम चौहान, कुलदीप, बलजीत, संदीप, कुलदीप और जतिन का चयन किया गया। ग्रीको रोमन कुश्ती के लिए विभिन्न भार वर्ग में मयंक, लोकेश, दीपक, सुरेंद्र, नकुल, शुभम, चिराग, मनु शर्मा, साहिल यादव और पीयूष सहित कुल 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ी नवंबर में होने वाले हरियाणा ओलंपिक खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिला। महिला खिलाड़ी काजल ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी एक महीना शेष है। इस दौरान खामियों को दूर करने का प्रयास करूंगी ताकि आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के लिए पदक जीतना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन


वर्जन :
जिलास्तरीय ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। ट्रायल में 10 महिला व 20 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी नवंबर में आयोजित होने वाले हरियाणा ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे। उम्मीद है खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे।
विज्ञापन

नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें