फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी के लिए कनीना में लगी कतार

Fri, 10 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- कनीना में डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना में शुक्रवार सुबह हैफेड कार्यालय के सामने किसानों की कतार लगी रही। किसानों में खाद लेने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

कनीना में डीएपी के दो ट्रक पहुंचे, जिनमें 1800 बैग थे। कर्मचारी भरपूर सिंह ने बताया कि किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दो ट्रक में 900 बैग डीएपी कनीना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि यह खाद केवल उन किसानों को दी जाएगी जिन्होंने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। किसानों ने बताया कि उन्हें गेहूं व सरसों की बुआई के लिए डीएपी खाद की अत्यंत आवश्यकता थी और समय पर खाद उपलब्ध होने से खेती कार्यों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें