फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं हुई शुरू

Tue, 27 Feb 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। प्रथम दिन दसवीं कक्षा का पंजाबी विषय व बारहवीं कक्षा का कंप्यूटर साइंस वैकल्पिक विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में कुल 55 केंद्र बनाए गए। इनमें 27 केंद्र नारनौल, 16 केंद्र महेंद्रगढ़ तथा 9 परीक्षा केंद्र कनीना में बनाए गए है। वैकल्पिक विषय की परीक्षा के साथ-साथ मंगलवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी आयोजित की गई। वैकल्पिक विषय की परीक्षा होने के कारण प्रथम दिन नाममात्र ही विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हुआ। वैकल्पिक विषय की परीक्षा होने के कारण कुछ ही विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इस प्रकार पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 12.30 बजे शुरू हुई। जोकि 3.30 बजे तक चली। प्रथम दिन दसवीं कक्षा की पंजाबी विषय व बारहवीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं बुधवार को बारहवीं कक्षा की वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी। इसके साथ-साथ बीएड द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

10वीं की 26 मार्च व 12वीं की दो अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगी। इसमें दसवीं कक्षा की 27 फरवरी को पंजाबी विषय, 2 मार्च को हिंदी विषय, 5 मार्च को संस्कृत, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान विषय, 7 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को गणित, 19 मार्च को साइंस व 26 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसी प्रकार बारहवीं कक्षा की 27 फरवरी को कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा हुई। 28 फरवरी को वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी। 1 मार्च को संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नालॉजी विषय, 4 मार्च को कैमेस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 5 मार्च को कृषि व फिलॉसफी विषय, 6 मार्च को हिंदी विषय, 11 मार्च को फिजिक्स, इकोनिमिक्स, 13 मार्च को राजनीतिक विज्ञान, 14 मार्च को गृह विज्ञान, 16 मार्च को पंजाबी, 18 मार्च को भूगोल, 20 मार्च को शारीरिक शिक्षा, 22 मार्च को अंगेजी, 27 मार्च को गणित, 29 मार्च को संगीत, 30 मार्च को फाइन आर्टस, 1 अप्रैल को बायोलॉजी व इतिहास, 2 अप्रैल को मिल्ट्री साइंस, डांस, संस्कृत व्याकरण विषय की परीक्षा के साथ बोर्ड की परीक्षाओं का समापन होगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। प्रथम दिन दसवीं, बारहवीं के साथ-साथ बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। बुधवार को बारहवीं व बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, परीक्षा सुपरिडेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें