फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन की बजाय पांच दिनों तक बनेगें लाइट ड्राइविंग लाइसेंस की पासिंग

Tue, 27 Feb 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लाइट ड्राइविंग लाइसेंस की पासिंग करवाने को लेकर आ रही परेशानियों को लेकर सामाजिक संगठनों ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि जनहित सुविधा को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस की पासिंग को सप्ताह में दो दिन की बजाए पांच दिन करवाया जाए। ताकि लोगों को कोई परेशानी का समाना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग दो माह से ड्राइविंग लाइसेंस पासिंग का कार्य रुका हुआ है। आवेदनकर्ताओं को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शिकायत के बाद तुरंत प्रभाव से सप्ताह के पांचों दिन यह कार्य करवाने के आदेश दिए तथा ड्राइविंग लाइसेंस पासिंग का कार्य सुचारू रूप से प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें