फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली संकट के लिए केवल हरियाणा सरकार जिम्मेदार : राव नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा में बिजली संकट के लिए प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। हरियाणा सरकार ने पिछले 8 सालों में एक भी नया बिजली संयंत्र नहीं लगाया। उल्टा प्रदेश में चल रहे चार बिजली कारखानों को बंद करने का काम किया। अब जब हरियाणा प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। गांवों व शहरों में बिजली के लंबे कटों से लोग परेशान हैं, इस समस्या को दूर करने की कोई पहल नहीं की जा रही है। ये बातें हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहीं।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री यमुनानगर में जिस बिजली कारखाने को लगाने की बात कर रहे हैं, 2014 से पहले उसी यमुनानगर व पानीपत में 2 नए प्लांट लगाने के लिए उस समय की हुड्डा सरकार पूरी प्रक्रिया छोड़ कर गई थी। वहां पांच साल पहले ही बिजली संयंत्र चालू हो जाने चाहिए थे । इसी प्रकार खेदड़ में 600 मेगावाट की एक यूनिट पिछले 19 माह से व झज्जर में 660 मेगावाट की एक यूनिट पिछले 7-8 महीनों से बंद पड़ी रही लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते आज प्रदेश में बिजली संकट पैदा हो गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरा हरियाणा प्रदेश इस समय अभूतपूर्व बिजली संकट से जूझ रहा है, उद्योगों से लेकर शहरी , कस्बों व गांवों में लंबे लंबे कट का रोस्टर जारी कर दिया गया है जो बेहद चिंताजनक है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें