फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल काठा के हर्षित दहिया बने कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी

विज्ञापन
फोटो 04 राज्यपाल सुधा यादव को गुलदस्ता भेंट करते ह​र्षित। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। जिले के गांव नांगल काठा निवासी हर्षित दहिया एडवोकेट को कर्नाटक के राज्यपाल का ऑफिसर ओएसडी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हर्षित दहिया लंबे समय से भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. सुधा यादव से जुड़े हुए हैं। उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा में डॉ. सुधा यादव का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। इस दौरान उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों को करीब से समझने का अवसर मिला।
हर्षित दहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल की है। कानून की शिक्षा के माध्यम से उन्हें संवैधानिक व्यवस्था, विधिक विषयों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला। इसके अलावा, छात्र जीवन के दौरान वे आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी से भी जुड़े रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें