फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए मैदान तैयार

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- माता भूरा भवानी मंदिर में खेलों को लेकर जिम्मेवारी सौंपते मंदिर कमेटी प्रधान सं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में आयोजित होने वाले 18वें मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए मंदिर कमेटी की ओर से वॉलीबॉल मैदान तैयार करवाया गया है। इस बार मेले में वॉलीबॉल (शूटिंग), रस्साकशी, जूनियर कबड्डी, कुश्ती, बुजुर्गों की दौड़ और महिलाओं की मटका दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया और प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए मैदान तैयार करवा दिए गए हैं। तैयारियों में पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, सूरत सिंह चेयरमैन, सूबे सिंह पंच, सीताराम, शेर सिंह और विजय सिंह फोरमैन का विशेष सहयोग रहा।
उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 15 से अधिक टीमों के पहुंचने की संभावना है। इनमें से 10 टीमों की एंट्री फीस जमा हो चुकी है। मेले में नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्यातिथि और मानेसर के वरिष्ठ डिप्टी मेयर प्रवीण यादव विशिष्ट अतिथि होंगे। दोनों विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे। विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें