फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों की खुशियां बदली मातम में

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी व बेटी की मौत होने से महेंद्रगढ़ के मोहल्ला बास में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार की बेटी अपने पति व बेटियों के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए जिला चरखी दादरी के गांव खेड़ी बत्तर से अपने पति जितेंद्र और बेटी सपना, तानिया व वासु के साथ महेंद्रगढ़ आ रही थी।
विज्ञापन

मृतका की चचेरी बहन की थी शादी और भाई का था लगन
पूजा अपने पति व तीन बेटियों के साथ महेंद्रगढ़ के मोहल्ला बास में अपनी चचेरी बहन की शादी एवं चचेरे भाई के लगन समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी। महेंद्रगढ़ निवासी परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो सभी काम छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुए इस हादसे के कारण शादी की खुशी मातम में बदल गई
मृतका की थीं पांच बेटियां
पूजा की पांच बेटियां थी, जिनमें से 16 वर्षीय सपना की मौत हो गई। वहीं सात वर्षीय तानिया व एक वर्षीय वासु गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार में एक ही दिन लगन व शादी समारोह होने के कारण रिश्तेदारों व परिचितों द्वारा खुशियां मनाई जा रही थी। दोपहर बाद हुए हादसे के कारण परिवार में मातम छा गया। बेटी के साथ-साथ दामाद व दोहती की मौत पर पूरा परिवार गमगीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें