फोटो नंबर-08अनाज मंडी की रामलीला में लक्ष्मण व मेघनाद संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार। संवा
नारनौल। अनाज मंडी स्थित श्रीकृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था की तरफ से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध व लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन किया गया।
युद्धभूमि में जब मेघनाद छल-कपट से भी लक्ष्मण को पराजित नहीं कर सका तो उसने शक्ति बाण का प्रयोग कर उन्हें मूर्छित कर दिया। इससे रामदल में दुख की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सुलोचना महल का प्रसंग भी मंचित हुआ, जिसमें मेघनाद की पत्नी सुलोचना अपने पति की दीर्घायु की कामना करती दिखाई गई।
लक्ष्मण शक्ति प्रसंग में विशेष रूप से लक्ष्मण को चार फीट ऊंचाई पर दिखाया गया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इसके बाद हनुमान लक्ष्मण को मूर्छित अवस्था में लेकर रामदल में आते हैं। सुषेण वैद्य के निर्देशानुसार हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आते हैं और लक्ष्मण को पुन जीवन मिलता है।
लीला में अरविंद गर्ग ने राम, ध्रुव वर्मा ने लक्ष्मण, योगेश कौशिक ने हनुमान, मुकेश आनंद ने रावण तथा विष्णु ढहनवाल ने मेघनाथ का जीवंत अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मंच संचालन भारत भूषण तायल ने किया। रामलीला कमेटी उपप्रधान प्रेम चंद गुलाटी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी व कुसुम निर्मल ने गणेश पूजन किया। मंचन देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।