फोटो संख्या:52- इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट सीजन-4 के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि प्रो.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-4 का शुभारंभ किया।
बाबा रूपादास किक्रेट मैदान पालड़ी पनिहारी में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. सुमित सैनी और डॉ. शाहजहां ने बताया कि प्रतियोगिता में हकेंविवि एंप्लाइज क्रिकेट क्लब एवं वेटनरी-11 के मध्य मैच में खेला गया।
मुकाबले में हकेंविवि के एंप्लाइज क्रिकेट क्लब की टीम ने वेटनरी-11 की टीम को 35 रन से शिकस्त दी। हकेंविवि की ओर से संजीव कुमार को शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। अनुराग ने 42 रनों की पारी खेली। दूसरे मैच में सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ की टीम ने स्वास्थ्य हीरोज की टीम को 68 रन से हराया। मैच में रिंकू यादव को 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ के पंकज यादव ने 46 रन की शानदार पारी खेली। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अतिरिक्त सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़, एम्प्लाइज क्रिकेट क्लब कोसली, स्वास्थ्य विभाग दादरी, वेटनरी-11 की टीमें प्रतिभागिता कर रहीं हैं।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यालयी कार्य के साथ-साथ खेलों को कर्मचारियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। मुख्यातिथि प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों को तनावमुक्त करने में मददगार साबित होती हैं। प्रो. सुनील कुमार ने मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व में पालड़ी पनिहारी गांव के सरपंच प्रतिनिधि व मंदिर कमेटी के प्रधान विजय पाल फौजी ने सभी खिलाड़ियों व मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पंच रत्न प्रकाश सौदागर, उपप्रधान जगविंद्र, प्रधान धर्मवीर, कैशियर ओमप्रकाश, कुलदीप ठेकेदार, ग्राउंडमैन अतर सिंह, मोहित, कृष्ण, विकास, टोनी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।