फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि...स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अब 30 तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 29 Aug 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए अब विद्यार्थी 30 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर एक सितंबर को दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रम विद्यार्थियों को शोध, नवाचार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं काउंसलिंग शाखा की ओर से जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (एमटीटीएम), मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एमएचएमसीटी) में दाखिले लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एमए हिंदू स्टडीज, समाजशास्त्र, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत, हिंदी, हिंदी अनुवाद, अर्थशास्त्र, एमएससी न्यूट्रिशन बायोलॉजी, सांख्यिकी, भौतिकी, एमएड. एमपीएड पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पात्र अभ्यर्थी संबंधित विभाग में प्रार्थना-पत्र देकर अथवा ई-मेल के माध्यम से 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।
इसके बाद मेरिट के आधार पर नियमानुसार एक सितंबर को दाखिला ऑफर किया जाएगा तथा दो सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
दाखिले के लिए संबंधित विषय में सीयूईटी-2025 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। द्वितीय प्राथमिकता अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट को दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें