फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हट्टा बाजार में सड़क के दोनों तरफ नालियां बनाने का काम शुरू

Fri, 29 Aug 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- नगर पालिका कीओर से बनाई गई नालियां--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के 11 हट्टा बाजार में सड़क के दोनों तरफ जलनिकासी के लिए नाली बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। अप्रैल से धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण व्यापारी परेशान थे।
विज्ञापन

जलनिकासी नहीं होने से दुकानों व मकानों की नींव में पानी जाने से परेशान व्यापारियों ने उपमंडल अधिकारी से गुहार लगाई थी। दुकानदार नरेंद्र सैनी, नरेश कुमार, प्रदीप, कृष्ण, रामौतार, प्रमोद, महेश शर्मा ने उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल से सड़क के दोनों तरफ नालियां बनाने की मांग की थी।
व्यापारियों ने कहा था कि ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया है लेकिन दोनों तरफ नालियां नहीं बनाई गईं। बारिश के समय में पानी घरों की दीवारों व दुकानों की नींव में चला गया।
विज्ञापन

निकासी न होने के कारण कई स्थानों पर तो जलभराव जैसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं। दुकानों, घरों की नींव में पानी जाने से गिरने का खतरा बना रहता है।
दुकानदारों की समस्या को देखते हुए उपमंडल अधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को जल्द सड़क के दोनों तरफ नालियां बनाने का कार्य शुरू करवाने के आदेश दिया था। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने वीरवार से नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया।
वर्जन:
11 हट्टा बाजार में सड़क के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नालियां बनाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। एक माह में नालियां तैयार हो जाएंगी। दुकानदारों व लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें