फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चिंतित

Sat, 15 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र में दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे न केवल फसल कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। बल्कि किसानों को दोहरी मार भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार शाम को कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि कुछ देर ही ओलावृष्टि होने से फसलों में नुकसान ज्यादा नहीं हुआ। शनिवार को भी बादलवाही और तेज हवा चलती रही। बता दें कि शुक्रवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी। आसमान में बादल छाने लगे और दिन में ही रात जैसा नजारा नजर आने लगा। जिससे फसल कटाई कार्य में लगे किसान घबरा गए और अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए। जिसके बाद करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, इसके कुछ देर बाद ओलावृष्टि भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना हैं कि सरसों की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। लेकिन तीन चार दिन से मौसम में बदलाव व बारिश होने से फसल कटाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें