फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की सरकारी खरीद बंद, बाजार भाव में भी आई कमी

Sat, 03 May 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18नारनौल की नई अनाज मंडी में सरसों का उठान करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सरसों खरीद के दौरान चर्चा थी की आगामी दिनों में सरसों के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत सरकारी खरीद बंद होने के बाद सरसों के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

सरसों के बाजार भाव में गिरावट से सबसे अधिक नुकसान उन किसानों को होगा जो किसी कारण से सरसों को सरकारी खरीद के दौरान नहीं बेच पाए। इस समय सरसों का बाजार भाव 5600 रुपये और 42 प्रतिशत लैब से अधिक सरसों का बाजार भाव 5900 रुपये के आसपास है। वहीं जब सरसों की सरकारी खरीद जारी थी, उस समय सरसों का बाजार भाव 5700 से 5800 रुपये बना हुआ था और 42 प्रतिशत लैब से अधिक सरसों तो 6200 रुपये प्रति क्विंटल के बाजार भाव पर खरीदी जा रही थी।
स्थानीय किसान सरसों खरीद को 15 मई तक जारी रखने की मांग कई बार सरकार से कर चुके हैं। गौरतलब है कि सरकारी भाव पर सरसों की खरीद गत 1 मई से बंद है। अब सरसों खरीद बंद होने के बाद किसान मंडी में आढ़तियों को बेच रहे हैं, लेकिन सरसों के भाव में गिरावट के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इंसेट
नारनौल में हुआ 179710.1 क्विंटल सरसों का उठान :
नारनौल नई अनाज मंडी में सरसों खरीद के दौरान 45 दिनों में करीब 199166.1 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। वहीं नारनौल मंडी में 179710.1 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। शनिवार को करीब 7500 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। वहीं करीब 16186 क्विंटल सरसों का उठान अभी बाकी है।

वर्जन :
सरसों खरीद को दोबारा शुरू करने के लिए अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। सरसों खरीद के दौरान जितनी सरसों की आवक हुई थी। इसकी खरीद की जा चुकी है। अब केवल सरसों उठान का बाकी है। शनिवार को करीब 7500 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।-रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस,नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें