फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व सीएम के इशारे पर पानी रोकना गलत : धर्मबीर सिंह

Sat, 03 May 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19अटेली में लोगों की समस्या सुनते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/मंडी अटेली। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से भाखड़ा डैम पर सिक्योरिटी लगाकर हरियाणा का पानी रोकना गलत है। पानी को रोकना, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इशारे पर हो रहा है।
विज्ञापन

अब समय आ गया है कि पानी का विषय केंद्र के अधीन होना चाहिए। जिस प्रकार हवा, पानी प्रकृति के अनुरूप होता है। इनको अपने प्रवाह के अनुसार चलने देना चाहिए। पानी के विवादों को खत्म करने के लिए संसद में दो बार सर्वसम्मति बनी है कि यह विषय केंद्र के पास हो।
सांसद शनिवार को अटेली स्थित कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय पर नारनौल जाते समय एक घंटे के करीब ठहरे थे। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जाति जनगणना होने से हर व्यक्ति के संसाधनों की गिनती भी होगी। इससे सटीक तथ्य मिलने पर देश के विकास में गति तेज होगी। अगर अटेली क्षेत्र के लोगों द्वारा सीएसडी कैंटीन खोलने के लिए मांग पत्र आता है तो उसको सिरे चढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अशोक यादव, बेगपुर के सरपंच रणबीर, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, विनोद कटकई, मुकेश प्रधान, प्रदीप तिगरा, डीके धन्नौदा,राजपाल नावदी, भूपेश कटारिया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें