फोटो संख्या:78- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी--
- फोटो : मेडिकल कॉलेज
महेंद्रगढ़/कनीना। अनाज मंडी में सोमवार को भी बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। इस दौरान 93 किसानों को गेटपास जारी हुए और 2,163 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। सरकार की ओर से किसानों को भावांतर के रूप में अधिकतम 600 रुपये ही दिए जा रहे हैं जबकि कुछ आढ़तियों ने 2100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की।
मंडी अधिकारियों के अनुसार एजेंसी को सोमवार को खरीद करनी थी लेकिन अब सैंपल की लैब रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही खरीद होगी।
एसडीएम योगेश सैनी ने मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आढ़तियों को सफाई रखने और अनाज साफ कर पैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज सभी किसानों का बाजरा एमएसपी पर खरीदा जाएगा और गलत तरीका अपनाने वालों पर एफआईआर होगी। किसानों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
कनीना मंडी में अब तक 22,681 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है और 803 किसानों के गेटपास जारी हुए हैं लेकिन अभी तक किसी किसान से खरीद नहीं हुई। सरकार ने एक अक्तूबर से खरीद शुरू करने की बात कही थी, मगर जमीन पर स्थिति अलग है।
फोटो संख्या:78- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी-- - फोटो : मेडिकल कॉलेज
फोटो संख्या:78- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी-- - फोटो : मेडिकल कॉलेज