फोटो नंबर-0159वें स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते अतिथ
- फोटो : मेडिकल कॉलेज
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का 59वां स्थापना दिवस सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित यूनियन कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर जिला की सातों ब्रांचों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे। उपमंडल अभियंता मुकेश शर्मा व महेश कुमार यादव विशिष्ट अतिथि रहे। राज्य पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं को बैज व पटका पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद