फोटो नंबर- 31आईटीआई में आयोजित शिविर में गुलदस्ता भेंट कर चेयरपर्सन कमलेश सैनी का स्वागत क
नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आईटीआई में जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह की अध्यक्षता में रोजगार सहायता शिविर एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि सरकार युवाओं को लगातार रोजगार दे रही है।
वित्तीय साक्षर सलाहकार डीएन यादव ने युवाओं को साइबर क्राइम से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं प्लेसमेंट ऑफिसर सुदर्शन कुमार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में बताया। प्लेसमेंट ड्राइव में 9 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 142 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
इनमें से 67 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 24 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य जीवन कुमार जिंदल, सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र कुमार, उप अधीक्षक आईटीआई प्रवीण कुमार, अमित कुमार तथा जिला रोजगार कार्यालय का स्टाफ उपस्थित था।