फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विश्व पर्यटन सप्ताह के पहले दिन निकली साइकिल रैली

Mon, 22 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- हकेंवि में विश्व पर्यटन सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यटन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग की ओर से इस कार्यक्रम के अंतर्गत 26 सितंबर तक पर्यटन के महत्त्व एवं सतत पर्यटन पद्धतियों पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविकताओं को समझने में मदद मिलती है और इससे इवेंट मैनेजमेंट का महत्व स्पष्ट होता है। पहले दिन विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डालते हुए इसे आर्थिक विकास और रोजगार-सृजन का महत्वपूर्ण साधन बताया। डॉ. विकास सिवाच ने सप्ताह भर चलने वाले आयोजन की दिनवार रूपरेखा साझा की।
विज्ञापन

डाॅ. सिवाच ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने एवं युवाओं को देशी खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन ट्रेजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आयोजन के चौथे दिन पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व के ढोसी तीर्थ स्थल का भ्रमण किया जाएगा।
इसी दिन पर्यटन एवं सतत रूपांतरण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. शिखा, डॉ. अनिल, आयोजन सचिव डॉ. जितेन्द्र, डॉ. लोकेश, डॉ. अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें