फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध : ओम प्रकाश

Tue, 08 Apr 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04साइकिलिस्ट का स्वागत करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
विज्ञापन
नारनौल। साइक्लोथॉन-2.0 को मंगलवार सुबह आईटीआई मैदान से पूर्व मंत्री और विधायक ओमप्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रेवाड़ी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सरकार युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने को प्रतिबद्ध है। कहा कि जन भागीदारी के साथ नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए निकाली जा रही यह साइक्लोथॉन-2.0 उद्देश्य में कामयाब हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को अब हर घर, हर गली, हर नुक्कड़ और चौराहे पर लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर नागरिक नशामुक्ति के लिए एकजुट होकर काम कर रहा है। नशा मुक्त हरियाणा अभियान प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।
पुलिस के सहयोग से जिला महेंद्रगढ़ के 175 गांवों तथा 11 वार्ड को नशे से मुक्त कर लिया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सभी ने लोटे में नमक डालकर नशा न करने की शपथ भी ली। नारनौल से रवाना होते वक्त साइकिल यात्रा में साइकिलिस्ट गांव बाछौद, खोड, सलीमपुर, चंदपुरा गांव से होते हुए रेवाड़ी जिला में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साइकिल यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें 7 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक ने जोश के साथ युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। इस यात्रा में राजनीतिक व सामाजिक संगठन, विद्यार्थी तथा आम नागरिकों की काफी भागीदारी रही। इसके बाद अटेली क्षेत्र के गांवों में भाजपा के जिला प्रधान यतेंद्र राव ने साइकिलिस्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने भी साइकिल यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें