महेंद्रगढ़। क्षेत्र में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को लोगों ने गोबर से भगवान गोवर्धन की विशाल आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरित किया गया। गोवर्धन पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान को भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन किया गया।
शहर के ब्रह्मचारी आश्रम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, मोहल्ला खटीकान स्थित मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर, मोहल्ला ढाणी स्थित ठाकुर जी मंदिर, मोदाश्रम मंदिर, शिव मंदिर पुराना बस स्टैंड, प्राचीन हनुमान मंदिर मौहल्ला सैनीपुरा, मां दुर्गा मंदिर बगीची, वाल्मीकि मंदिर, मां काली मंदिर सहित शहर के अनेक मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर के 12 बजे से शुरू अन्नकूट प्रसाद को लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव, पार्षद देवेंद्र उर्फ सोनू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हुआ अन्नकूट के प्रसाद का वितरण
मोहल्ला वाल्मीकि में महर्षि वाल्मीकि मंदिर में शनिवार को गोवर्धन पूजन पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। मंदिर परिसर में तैयार किए गए अन्नकूट के प्रसाद में मूंग, चावल, कढ़ी, बाजरा, सब्जी से बना प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह प्रसाद न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि समाज को एकजुट करने और स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर प्रधान पंकज, उपप्रधान संजय सिंदी, नगर पार्षद विष्णु, रामबिलास, बिश्नदयाल, प्रकाश सिरसवाल, सनी, रमेश सिंदी, संदीप सिरसवाल, पवन पवन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया और महंत शक्तिनाथ महाराज ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर कमेटी के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। कमेटी सदस्य दिवाली से पूर्व ही इस प्रसाद को बनाने की व्यवस्था में लग गए थे, जिसमे पूरे गांव से छाछ एकत्रित कढ़ी तैयार की तथा मूंग, चावल और बाजरा का प्रसाद बनाकर वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी सदस्य मुकेश चौहान, सरपंच वीरेंद्र कुमार, सचिव सुनील कुमार, कमेटी सदस्य रणधीर सिंह, संदीप यादव, मास्टर अनिल सिसोठिया, विजय सहित ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
-