फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास की मांग के लिए महापंचायत 5 को

Sun, 03 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर धरना 329वें दिन भी जारी रहा।
धरने की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने की। वहीं संचालन डॉ. व्रतपाल सिंह ने किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने बताया कि जनहित की मांग को लेकर धरने को विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, किसान संगठन एआईकेकेएमएस के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान सीताराम, सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह, छाजूराम रावत, हंसराज गणियार व जसवंत सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंडरपास निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जाहिर की। इसमें और तेजी लाने के लिए संघर्ष समिति 5 नवंबर को धरना स्थल पर अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर महापंचायत की करेगी। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है। संघर्ष समिति दृढ़ संकल्पित है कि जब तक अंडरपास का शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। धरने पर मास्टर सूबे सिंह व बिजेंद्र चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें