महेंद्रगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर करीब 70 चालान किए। वहीं, नियमों की गंभीर अनदेखी करने वाले पांच वाहनों को जब्त किए गए।
यातायात उप निरीक्षक राजन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 40 चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते मिले। 10 वाहनों पर नियमों के मुताबिक नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि 25 चालक आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सके। ट्रिपल सवारी करने वालों के खिलाफ भी चालान काटे गए।
पुलिस ने राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुड्डा पार्क, थाना के सामने, माजरा चुंगी, रिवासा फ्लाईओवर और कैंची मोड़ सहित कई जगह जांच की।
राजन ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद