नारनौल। रोटरी क्लब सिटी व बेलाज का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह सीएल फार्म्स में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए अजीत जालान रहे। उन्होंने दोनों क्लबों के पदाधिकारियों को रोटरी के उद्देश्यों की जानकारी दी और सहयोग का भरोसा दिलाया। क्लब सिटी में गोपाल मित्तल ने प्रधान, विवेक अग्रवाल ने सचिव और विनय मित्तल ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला। बेलाज में डॉ. ऊषा यादव अध्यक्ष, गीतांजलि चौधरी सचिव और महक शुक्ला कोषाध्यक्ष बनीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष में जनसेवा के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद