महेंद्रगढ़। घरेलू सामान चोरी करने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र से रिमांड के दौरान पूछताछ में चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपी को मंगवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से दो आरोपियों ओमप्रकाश व रोशनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को लुधियाना पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
शिकायतकर्ता राजू पटेल निवासी राजीव कालोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में नामजद के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका घरेलू जरूरत का सामान का काम है, उसने 7 नवंबर को उसके प्रोडक्ट जिसमें डिशवास, टायलेट क्लीनर और ग्लास क्लीनर, महेंद्रगढ़ सेल्स मैन के पास भेजे थे। शिकायतकर्ता ने नामजद के खिलाफ उसके प्रोडक्ट चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है।