महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई। इससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि रविवार का दिन होने के कारण दुकानें बंद थीं। गाड़ी चालक समेत दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायल गांव खायर व आसपास के गांव के बताए जा रहे हैं इन्हें एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुकानदार बाबूलाल ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। जिसके कारण दुकान का शटर उखड़ गया व अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरे दुकानदार मिंटू निवासी गांव ढाढ़ोत ने बताया कि उसने फोटो स्टूडियो खोला हुआ है। उन्हें सूचना मिली की एक गाड़ी ने दुकानों में टक्कर मार दी है। जब मौके पर आकर देखा तो काउंटर, कैमरे, प्रिंटर सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।