फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दें : डॉ. पविता

Fri, 09 May 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर ​कार्यक्रम में  हिस्सा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा और प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि यह दिवस हर वर्ष 8 मई को मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो विश्वभर में आपदाओं, युद्धों, महामारियों एवं अन्य संकट के समय पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित रहती है।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पविता यादव ने कहा जीवन में मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दें और जरूरतमंदों की मदद को सदैव तत्पर रहें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी रेड क्रॉस की मूल भावना पर आधारित स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण एवं निबंध लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें