फोटो 17खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में गीता का महत्व विषय पर व्याख्यान देते गीता मनीषी स्
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल पटीकरा में वीरवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आगमन हुआ। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संस्थान में चिकित्सा के क्षेत्र में गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने महाविद्यालय के चिकित्सकों एवं बीएएमएस के विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। इस कार्यक्रम में सभी ने मिलकर यह प्रण लिया कि गीता जी के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करेंगे और समाज के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने बताया कि संस्थान में गीता को आत्मसात करने के उद्देश्य से प्रतिदिन गीता के एक श्लोक पर चिंतन किया जाता है। इस कार्यक्रम के बाद अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक पंकज कौशिक ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज को संस्थान में मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से यह संस्थान क्षेत्र में आमजन को चिकित्सा लाभ पहुंचा रहा है। यहां जोड़ों के दर्द, पेट के रोग, नेत्र रोग, गठिया, महावारी, शुगर, बीपी उनका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा किया जाता है।