फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सामान्य पर्यवेक्षक ने बारीकी से की इलेक्शन पेपर की स्क्रूटनी

Sun, 26 May 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सैनिक बोर्ड के मीटिंग हाल में इलेक्शन पेपर की स्क्रुटनी करती सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी।
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी ने रविवार को जिला सैनिक बोर्ड के मीटिंग हाल में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न इलेक्शन पेपर की स्क्रूटनी की। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सामान्य पर्यवेक्षक ने एक-एक करके सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ को बुलाकर 17-ए, पीठासीन अधिकारी की डायरी, विजिट सीट सहित विभिन्न कागजातों की बारीकी से जांच की। इस दौरान सभी एआरओ के कागजात सही पाए गए। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह हमने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हुए इमेज को कायम रखने का काम किया है। किसी भी प्रजातांत्रिक देश में पारदर्शिता सबसे पहली शर्त होती है। सभी अधिकारियों ने मेहनत के साथ काम किया है। उन्होंने एआरओ एवं डीसी मोनिका गुप्ता व तीनों जिलों के चुनाव अधिकारियों को भी बेहतरीन चुनावी प्रबंधन के लिए बधाई दी। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व प्रतिनिधि मौजूद थे।




आंकड़ों में सर्विस वोट जोड़ना अभी बाकी


भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में 65.39 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं जिला महेंद्रगढ़ में 66.42 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों में सर्विस वोट शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें