फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दान सिंह ने परिवार के साथ बिताया समय, बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Sun, 26 May 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
देवीलाल पार्क के सामने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते लोकसभा जजपा प्रत्याशी राव ब
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शनिवार को चुनाव संपन्न होने के साथ पिछले कई दिनों से भागदौड़ कर रहे प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने जहां परिवार के साथ समय बिताकर थकान उतारी तो जजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने कई दिनों के बाद सुकून भरे दिन की शुरुआत की। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते वह कई दिनों से भागदौड़ में लगे हुए थे। इस बीच वह अपने परिवार को बिलकुल भी समय नहीं दे सके। रविवार को उन्होंने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताए। बाद में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर चुनाव की गुणा भाग कर हर बूथों पर हार-जीत का अंतर निकाला। राव दान सिंह को विश्वास है कि उन्हें हर जगह से बढ़त मिली है और सभी वर्गों का वोट मिला है।
बहादुर सिंह ने परिवार संग किया नाश्ता
जजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उन्होंने रविवार को थकान उतारी। रविवार सुबह उन्होंने सुकून के साथ अपने परिवार के साथ वार्ता की और चाय नाश्ता किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वोटों की गुणा भाग की। बहादुर सिंह का दावा है कि सभी वर्गों के लोगों ने उनके पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करके हर बूथ का फीडबैक जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें