फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश

Fri, 31 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04नारनौल में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में दौड़ती छात्राएं। - फोटो : राजकीय बालगृह बालक का निरीक्षण के दौरान बालकों से पूछताछ करते जिला जज डा.बब्बू सारंग,डीएम रमेश रंजन व सीडीओ शत्रोहन वैश्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन
नारनौल। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान आयोजित रन फॉर यूनिटी में नागरिकों दौड़ लगाकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने आईटीआई मैदान से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति सरदार वल्लभ भाई पटेल के दृष्टिकोण और अटूट प्रतिबद्धता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस मौके पर नागरिकों को एकता की शपथ दिलाई। रन फॉर यूनिटी का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया गया।
मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने सामाजिक व धार्मिक संगठनों, विद्यार्थियों और अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई। उनके साथ उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, एसपी पूजा वशिष्ठ, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, वासुदेव यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन










73 साल की संतरा देवी ने लगाई दौड़


राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारनौल निवासी 73 वर्षीय संतरा देवी तीन किलोमीटर तक दौड़ लगाकर लोगों को दंग कर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और युवा पीढ़ी को एकता का संदेश दिया। यह संतरा देवी के दृढ़ संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन था जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया। उनकी असाधारण उपलब्धि को देखते हुए मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने संतरा देवी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें