फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोषण माह के तहत पेंटिग और रंगोली स्पर्धा हुई

Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पोषण माह के तहत वार्ड नंबर 8 में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और रेसिपी मेकिंग प्रतियोगिता हुई। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता ने बताया कि स्पर्धा में गांवों से आई महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अलका रहीं। कृषि विज्ञान केंद्र से पूनम ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चीनी, तेल व नमक को सीमित मात्रा में प्रयोग में करना चाहिए। महिलाओं को मोटे अनाज व हरी पत्तेदार सब्जियों के प्रति प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि अल्का ने कहा कि विभाग की ओर से 6 वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार खाना चाहिए। इस अवसर पर सुपरवाइजर अनीता कुमारी, नीतू यादव, सुमन बाई, सुमन बाला, सुनीता, दर्शना, किरण व शिवानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें