फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन बाद जारी हुए गेट पास, बाजरा खरीद शुरू

Thu, 23 Oct 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 15 गेट पास कटवाने के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल नई अनाज मंडी में चार दिन के अवकाश के बाद वीरवार को फिर से प्राइवेट खरीद शुरू हो गई है। अवकाश के चलते मार्केट कमेटी ने गेट पास जारी नहीं किए थे। वीरवार सुबह से ही मंडी में किसानों की भीड़ देखने को मिली। गेट पास जारी किए गए। इससे बाजरा बेचने मंडी में आए किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की ओर से नारनौल में अभी तक 6010, नांगल चौधरी में 859 व अटेली में 8866 गेट पास जारी किए गए हैं और नारनौल में अब तक 1,60,107, नांगल चौधरी में 10,328 व अटेली में 2,24,091 क्विंटल बाजरे की खरीद व्यापारियों द्वारा की जा चुकी है। बाजरे की सरकारी खरीद न होने के कारण किसानों को मजबूरन प्राइवेट खरीद पर ही बेचना पड़ रहा है।
हालांकि किसानों को अब थोड़ी राहत दी गई है कि अब प्राइवेट खरीद पर भी भावांतर मिलेगा। इसके लिए किसान मार्केट कमेटी से पहले गेट पास ले, इसके बाद जिस आढ़ती को बाजरा बेचा है उससे जे फार्म बनवा ले। इसके बाद कमेटी की ओर से उसे ऑनलाइन वेरिफाई किया जाएगा। वेरिफाई होने के बाद ही बेचे गए बाजरे पर प्रति क्विंटल 575 रुपये भावांतर दिया जाएगा। इसके अलावा बाजरा चाहे जिस भी दाम पर बिके भावांतर 575 रुपये ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स:
किसान परेशान हैं और कम भाव पर बाजरा बेचने को मजबूर हैं। सरकार से अपील है कि या तो बाजरे की सरकारी खरीद शुरू की जाए या फिर खरीद मूल्य पर ही बाजरा खरीदा जाए।-किसान रोहताश, नसीबपुर।
बॉक्स:
सरकार ने बाजरे का भाव 2200 निर्धारित किया है और गुणवत्ता को खराब बता कर सरकारी खरीद नहीं की जा रही है। जिसके चलते किसानों को मजबूरन व्यापारियों को 1700 से 1900 रुपये में बेचना पड़ रहा है।-किसान सियाराम, मुलौदी।
विज्ञापन

वर्जन:
ई खरीद पोर्टल से प्राइवेट खरीद जारी है। वीरवार से गेट पास जारी करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। खरीद भी सुचारू रूप से जारी है।
नकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें