फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली के बाद अब शादी सीजन की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक

Thu, 23 Oct 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13शहर के बाजार में रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली के बाद भी शहर के बाजार में रौनक बनी हुई है। लोग अब शादी सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ विवाह समारोहों का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के रेडीमेड वस्त्र बाजारों में सबसे अधिक चहल-पहल देखने को मिल रही है। रेडीमेड वस्त्र विक्रेता आकाश चौधरी, जयप्रकाश, नरेंद्र अग्रवाल और कमल ने बताया कि दीपावली के दौरान ही कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई थी, जो अब शादी सीजन के कारण और बढ़ गई है। लोगों की पसंद में पारंपरिक परिधानों से लेकर आधुनिक डिजाइन के वस्त्र शामिल हैं।
दुकानदारों के अनुसार ग्राहक अब शादी-ब्याह के कपड़ों, सूट, शेरवानी और पार्टी वियर की खरीदारी में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली से बाजार में रौनक लौट आई है और अब अगले तीन से चार महीने तक अच्छा कारोबार रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार ग्राहकों की खरीद क्षमता में भी वृद्धि देखी जा रही है, जिससे बाजार का माहौल सकारात्मक बना हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स-
दीपावली के बाद शादियों के सीजन की खरीदारी शुरू हो गई है। लोगों का रेडीमेड कपड़ों की ओर अच्छा रुझान है। विवाह सीजन को देखते हुए बच्चे व युवा और युवतियां अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे हैं। दिनभर दुकानों पर अच्छी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

जयप्रकाश, रेडीमेड वस्त्र विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें