फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गैस उपभोक्ताओं के पास ई-केवाईसी के लिए सिर्फ दो दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पूरा कराने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। शहीद एके इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक रतीराम यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनकी ई-केवाईसी अभी लंबित है, वे 31 अगस्त से पहले इसे जरूर पूरा करा लें। इसके लिए अब केवल दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता आधार कार्ड और गैस पासबुक लेकर एजेंसी पहुंच सकते हैं। जो लोग क्षेत्र से बाहर हैं या एजेंसी नहीं आ सकते, वे मोबाइल फोन से भी स्वयं ई-केवाईसी कर सकते हैं।
तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कंपनी के निर्देशानुसार कनेक्शन पर कार्रवाई हो सकती है और गैस रिफिल की आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

गैस कनेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो उपभोक्ता सही और चालू नंबर एजेंसी में दर्ज कराएं। इससे गैस बुकिंग और जरूरी सूचनाएं समय पर मिल सकेंगी।
जिन उपभोक्ताओं की गैस पाइप पुरानी है, वे सुरक्षा के लिए नई होज लगवाएं। एजेंसी ने अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें