फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जांट के पास होटल में गांजा, डोडा, चूरा पोस्त, अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ पुलिस की टीम ने मंगलवार को गांव जाट के पास 337 ग्राम गांजा, 99 ग्राम डोडा, 90 ग्राम चूरापोस्त व 46 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी गांव पालड़ी निवासी मुरारी को आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से नशाखोरी के खिलाफ चलाए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ पुलिस की टीम को सूचना मिली कि गांव पालड़ी निवासी मुरारी लाल गांव जाट के पास श्री बालाजी होटल चलाता है। वह अपने होटल पर चूरापोस्त व गांजा बेच रहा है। सूचना पर स्पेशल स्टाफ के टीम बतलाए हुए होटल पर पहुंचकर पूछताछ की। मुरारीलाल के होटल की तलाशी लेने पर अंदर एक काली पॉलीथिन में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिसमें 337 ग्राम गांजा, 99 ग्राम डोडा, 90 ग्राम चूरापोस्त व 46 ग्राम अफीम मिली। मौके पर नशे के पदार्थ को जब्त करके आरोपी को पकड़ लिया गया। सदर थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें