सीआईए पुलिस टीम ने गोद बलाहा बस स्टैंड से गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला के शॉर्प शूटर सतीश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी गोपालपुरा यूपी निवासी सतीश के पास से देसी रिवॉल्वर और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गोद बलाहा बस अड्डा से अवैध हथियार के साथ काबू किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के पास से एक देसी रिवॉल्वर और दो रौंद बरामद हुए। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी पर पहले भी हत्या का प्रयास और लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोनू टकला, बाबा और निशांत नामक युवकों को मारने की फिराक में था। इनसे उसकी पहले से आपसी रंजिश चल रही है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया।