फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनत तापमान 1.3 डिग्री पहुंचने से जमा पाला, 23 दिसंबर से मिल सकती है राहत

विज्ञापन
नारनौल में घास पर जमा पाला । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से क्षेत्र में शीतलहर का कहर जारी है। रविवार की रात को न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री होने से सोमवार सुबह पाला जमा हुआ दिखाई दिया। हालांकि दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। मैदानी राज्यों में 23 और 24 दिसंबर और 26 से 29 दिसंबर के बीच हलकी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में 4-5 दिन से शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत में तीखी ठंड अब कम होने वाली है। 23 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। ठंड व कोहरे का आगाज नये साल जनवरी 2022 में होगा। उससे पहले न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी। हालांकि अधिकतम तापमान में बारिश के कारण कमी जरूर जाएगी। जिसकी वजह से गुलाबी ठंड का अहसास जारी रहेगा। तेज ठंड के बाद अब बारिशों की दस्तक मैदानी इलाकों में होगी। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि व भारी मात्रा में हिमपात की गतिविधियां देखी जाएगी।
ऑरेंज अलर्ट जारी
हरियाणा राज्य में सोमवार और मंगलवार को सिवानी, भिवानी, दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़, जिले के इलाकों में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द ही बने रहने की प्रबल संभावना है भारतीय मौसम विभाग ने अभी इन स्थानों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा जिले में पिछले 5 दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 19.2 7.1
17 18.4 3.9
18 18.5 3.0
19 18.5 1.2
20 22.8 1.3
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
नागरिक ये रखें सावधानियां
गर्म पानी का सेवन करें
गर्म वस्त्र स्वेटर, मफलर, कोट, जैकेट तथा कैप पहन कर ही घर से बाहर निकलें।
जहां तक संभव हो सके दुपहिया वाहन का प्रयोग ना करें।
गर्म चाय, कॉफी, दूध, सूप आदि का सेवन करते रहें।
बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें