फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नौकरी व प्लाॅट के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Fri, 05 Jul 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नजदीकी गांव में एक व्यक्ति के साथ नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में सुराना निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। दिल्ली निवासी निशांत की उसके रिश्तेदार दीपक से अच्छी दोस्ती थी। वहीं दीपक उसका रिश्तेदार होने के कारण उसकी भी निशांत से जान पहचान हो गई। एक दिन निशांत ने उससे और दीपक से कहा कि उसका बड़े अधिकारियों से संपर्क है। अगर आपके परिवार में कोई बच्चे को नौकरी लगवानी हो तो बता देना। उसने अपने दामाद को नौकरी दिलवाने के लिए निशांत से बात की तो निशांत ने उसे चार दिन बाद बताने को कहा। निशांत ने चार दिन बाद कहा कि काम हो जाएगा। लेकिन कुछ रुपये लगेगें। जिसके बाद पीड़ित ने नौकरी लगवाने तथा दिल्ली में ही एक प्लाट दिलवाने के लिए अपने रिश्तेदार अमरपाल, महावीर, रामफल, महेंद्र व मनीषा से उधार रुपये लिए। जिसके बाद नगद व कुछ बैंक खातों में 80 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने उपरोक्त निशांत से वायदे के अनुसार नौकरी लगाने व प्लाट बारे में कहा तो उसने कहा कि अभी तो लॉकडाउन के कारण काफी दिक्कत आ रही है और रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है। वहीं निशांत ने उसके दामाद को नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दिया। जब वह अपने दामाद के साथ ज्वाइनिंग लेटर में लिखे पते पर पहुंचे तो वहां हमें बताया गया कि आपके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। यह फर्जी लेटर है। इस पर हमने निशांत से संपर्क किया तो उसने कहा कि आपके पैसे वापिस मिल जाएंगे। निशांत ने उसे तीन चेक दिए जो चेक दिए थे वह भी बाउंस हो गए। अब वह रुपये नहीं दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें