फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड जेब में और पूर्व सैनिक के खाते से निकाल लिए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक के खाते से करीब 22 दिन के अंतराल में 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। यह पैसा हांसी और कलानौर के एटीएम में निकाला गया है। पूर्व सैनिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नांगल सिरोही निवासी राज सिंह ने बताया कि वह सेना से काफी समय पहले रिटायर हो चुुके हैं। उनका एसबीआई में खाता है। जिसमें हर महीने उनकी पूर्व सैनिक की पेंशन आती है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को बैंक में गए। जहां उन्होंने अपनी पासबुक की स्टेटमेंट देखी तो पता लगा कि उनके खाते से किसी ने 1.50 लाख रुपये निकाल लिए हैं। राज सिंह ने बताया कि उनकी पास बुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड उनके पास ही रहता है। उन्होंने बैंक में जाकर पैसा निकाले जाने की डिटेल निकाली तो पता लगा कि हिसार जिले के हांसी और रोहतक जिले के कलानौर शहर में यह पैसा निकाला गया है। पूर्व सैनिक राज सिंह ने बताया कि उनके खाते से 9 जून की शाम करीब सात बजे दस हजार रुपये निकाले गए। इसके एक मिनट बाद ही दोबारा से दस हजार रुपये निकाले गए। दस जून को भी दो बार में दस दस हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 11 जून, 14 जून,15 जून को भी दो दो बार में बीस बीस हजार रुपये निकाले गए। 16 जून को तीन बार में 22 हजार रुपये निकाले गए। 18 जून को 9500 रुपये निकाले। 27 जून को 18500 रुपये निकाले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जून माह में हुई साइबर ठगी
- 6 जून को सतनाली निवासी किसान प्रजीत के किसान क्रेडिट कार्ड से 40094 रुपये निकाले।
- गांव मालड़ा सराय के किसान कृष्ण कुमार के खाते से 17 जून को 25000 रुपये निकाले गए।
- गांव सेहलंग में पूर्व सैनिक महाबीर के खाते से 15 जून 40000 हजार रुपये ठग लिए गए।
- गांव पाथेड़ा निवासी किसान दलीप सिंह के खाते से 21 जून साइबर ठगों ने 48286 रुपये निकाल लिए।
- जवाहर नगर में सैनिक की पत्नी नीशा देवी के खाते से साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये निकाल लिए।
-18 जून को इंस्टाग्राम पर मोबाइल बेचने के नाम पर हेमंत यादव से 44799 रुपये ठग लिए
जुलाई महीने में साइबर ठगी
-शांति नगर निवासी रेनू के खाते से 7- 8 जुलाई को 80 हजार रुपये निकाल लिए।
-निजी स्कूल के हॉस्टल वार्डन सतीश के बैंक खाते से 16-17 जुलाई को 50 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें