कनीना। पुलिस विभाग के पुलिस कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस थाना कोसली से फरार हो गया। कनीना चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कनीना से अटेली रोड पर एक निजी पेट्रोल पंप के सामने चार पहिया वाहन में एक पुलिस की वर्दी में व्यक्ति शराब के नशे में है।
जब वहां पर पुलिस कर्मचारी पहुंचे तो पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में धुत मिला। पुलिस कर्मचारी को चौकी में लाया गया। पुलिसकर्मी के फोन पर एक फोन आया वह डॉक्टर का फोन था। उन्होंने कहा कि यह जो पुलिस कर्मचारी है उसकी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है और यह कोसली से फरार है। उसके बाद चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने कोसली एसएसओ से बात की तब एसएचओ ने बताया कि यह पुलिस कर्मचारी राता (अटेली ब्लॉक) का रहने वाला है। बुधवार को इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और यह यहां से फरार हो गया। उसके बाद कोसली के डॉक्टरों से बात की तब उन्होंने कहा कि रेवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र पर बात करो। उसके बाद नारनौल स्वास्थ्य केंद्र पर बात की तब वहां से कोरोना की एंबुलेंस आई और पुलिस कर्मचारी को दोपहर 1 बजे बैठाकर नारनौल पटीकरा ले गई। संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को डॉक्टरों से बात करके होम आइसोलेट कर दिया गया है।