फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे खेल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sun, 05 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- कैथल में आयोजित 58वीं हरियाणा स्टेट स्कूल कराटे खेल प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कैथल में आयोजित 58वीं हरियाणा स्टेट स्कूल कराटे खेल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सात लड़कियों व 15 लड़कों से चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि तीन अक्तूबर से कैथल के आरकेएसडी स्टेडियम में शुरू हुई 58वीं हरियाणा स्टेट स्कूल कराटे खेल प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों में चार खिलाड़ियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ी सौम्या ने अंडर-14 आयु वर्ग के 26 किलोग्राम भार वर्ग रजत, दिव्या ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, कशिश ने अंडर- 19 के 52 किलोग्राम भारवगर्ग में कांस्य तथा एंजल ने अंडर-17 के 44 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया गया। शनिवार व रविवार को लड़कों के मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को एक हजार रुपये, रजत पदक विजेता खिलाडी को 750 रुपये तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 250 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें