नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक दुकान से अवैध रूप से रखी शराब बरामद की गई। पुलिस को सूचना मिली कि नांगल कालिया में शराब ठेके के पास एक दुकान के पास शराब रखी हुई है।
पुलिस ने उक्त जगह पर छापेमारी की तो 2 शराब की पेटियां व एक बैग में एक पेटी में 12 बोतल रसीला संतरा शराब देशी व दूसरी पेटी में 11 बोतल शराब व पिट्ठू बैग में 8 आधा व 24 पव्वा शराब मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।