नारनौल। नारनौल में एक विवाहिता नकदी सहित 1 किलो चांदी के आभूषण लेकर लापता हो गई। महिला के पति ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 मई को उसकी पत्नी दोपहर 12 बजे कहीं चली गई। उसकी पत्नी अपने साथ 20000 रुपये नकद व सोने की ताबीज, आधा किलो चांदी के हाथ वाले कड़े और आधा किलो पांव के चांदी के कड़े अपने साथ ले गई है। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।