फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के सरगना अमित सहित चार गिरफ्तार, छह दिन के रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जगराम कालोनी में पांच मकानों के ताले तोड़कर छह लाख से अधिक की चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का एक आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चोर गिरोह का सरगना अमित है। जो चोरी की पूरी योजना तैयार करता था।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 20 जनवरी को चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपियों की पहचान टोहाना की बाबा बूटा शाह बस्ती निवासी सुरेंद्र, पंजाब संगरूर जिले के श्रवण, टोहाना के मोहल्ला राजनगर निवासी अमित, टोहाना के मोहल्ला राजगनर निवासी सुखबीर के तौर पर हुई है। वीरवार को सभी आरोपियों को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने के लिए आरोपियों का छह दिन का रिमांड मांगा।
अदालत ने आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया।
माजरा चुुंगी के पास जगराम कालोनी में 30 नवंबर को चोरों ने छह मकानों के ताले तोड़कर करीब साढ़े छह लाख रुपये से अधिक के गहने, नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। दिसंबर महीने में सीआईए टीम ने जींद के नरवाना निवासी प्रवीण उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था। प्रवीण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चोरी की वारदात में चार अन्य सहयोगी भी शामिल थे। यह सभी लोग कार में सवार होकर टोहाना से आए थे। जिसमें प्रवीण कार का चालक था। चोरी के मास्टर माइंड अमित ने प्रवीण को 15 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल कार को भी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

एक रात में छह मकानों के टूटे थे ताले
30 नवंबर को जगराम कालोनी में चार मकानों के ताले तोड़कर नकदी व गहने चोरी किए थे। जगराम कालोनी में हवलदार दलीप के मकान से चार लाख के गहने व 40 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई थी। कर्मबीर के मकान से 80हजार के गहने व 70 हजार की नकदी चोरी हुई है। जितेंद्र के घर से सोने चांदी के गहनों सहित करीब 50 हजार की चोरी हुई थी। आशा के मकान से हजारों रुपये की चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें