फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर फायरिंग, मकान मालिक ने दबोचा, रिवॉल्वर छीन पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुरहेती में एक युवक ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। मकान मालिक ने अपनी पत्नी की मदद आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। रिवॉल्वर तथा कारतूस का खोल भी पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

गांव सुरहेेती मोडियाना निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार की रात को अपने घर में सो रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच एक लड़का उनके घर में घुस आया। उसने मुझ पर गोली चला दी। हमलावर युवक ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया तो मैंने रजाई से उसे दबोचने की कोशिश की। मैंने अपनी घरवाली की सहायता से उसे दबोच लिया। छीना झपटी करते समय उसको कुछ चोट लग गई। हमने उससे रिवॉल्वर छीन लिया। बाहर निकलकर देखा तो एक बाइक खड़ी थी। युवक ने अपना नाम सुरहेती जाखल निवासी अमित बताया। हमने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके बुलाया। हमने रिवॉल्वर व कारतूस का एक खोल पुलिस के हवाले किया। फायरिंग करने के आरोपी को भी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी अमित को सिर में ,चेहरे, कमर तथा पैरों में चोट होने पर पुलिस ने उसे महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें