फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालय में सत्र के शुभारंभ पर पूर्व विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Sat, 28 Mar 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01अ​भिभावकों से संपर्क करते अकबरपुर स्कूल के अध्यापक। स्रोत-संस्थान - फोटो : रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते आरपीएफ जवान। विभाग स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ एक अप्रैल को हवन, प्रसाद वितरण और प्रवेश उत्सव के साथ होगा। विद्यालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य सीमा यादव ने बताया कि प्रवेश उत्सव अभियान के तहत प्रातःकाल हवन किया जाएगा। इसमें गांव के गणमान्य नागरिक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा।
प्रवेश उत्सव के प्रभारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इस संस्थान की नींव वर्ष 1950 में तत्कालीन पेप्सू सरकार के मुख्यमंत्री ज्ञान सिंह ने रखी थी। यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले कई विद्यार्थी अधिकारी, डॉक्टर, और उद्यमी बनकर समाज में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्लेटिनम जुबली वर्ष पर विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जाएगा। नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने व्यापक योजना तैयार कर ली है। हवन के बाद अकबरपुर, तोताहेड़ी और नांगल पीपा आदि गांवों में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें